फ्री का चंदन घिस मेरे नंदन
फ्री का चंदन घिसो मेरे नंदन, वाली मानसिकता छोड़ें भारतीय
मनीष पाण्डेय
फ्री फ्री फ्री एक के साथ दूसरा फ्री,इस सामान के साथ यह फ्री, उस सामान के साथ वह फ्री, बाय वन गेट वन फ्री, अधिकतर ई-कॉमर्स कंपनियों पर चले जाइए फ्री का मकड़जाल, में उलझे हुए बिना आप रह नहीं पाएंगे, ग्राहक इस ओर ध्यान नहीं देते की वस्तुएं ग्रे मार्केट की हैं अथवा घटिया क्वालिटी की, बस उनका दाम कम होना चाहिए, अथवा वस्तु फ्री में मिली चाहिए, याद करिए जब अंग्रेज भारत में आए थे और उन्हें अपनी चाय को बेचने के लिए किस तरह भारतीयों को फ्री में चाय पिला पिला कर भारतीयों को इसका मानसिक रूप से गुलाम बना लिया था जो भारतीय कभी घी और दूध पर निर्भर रह कर अपना हष्ट पुष्ट शरीर किया करते थे वह दिन रात चाय पी पी कर अपना शारीरिक और मानसिक बल लोप करने में लग गए, इतिहास गवाह है कि फ्री के चक्कर में पड़कर हम भारतीयों ने ज्यादातर घाटा ही उठाया है, हर वर्ष दीपावली के आसपास ई कॉमर्स कंपनियां बिग बिलीयन डे अथवा इसी प्रकार के ऑफर ग्राहकों के लिए निकालती है ग्राहक इस ओर कभी ध्यान ही नहीं देता कि वह वस्तु जो खरीद रहे हैं अथवा एक के साथ दूसरी फ्री प्राप्त कर रहे हैं ग्रे मार्केट की होती है, डुप्लीकेट है अथवा नकली, जो भारत आर्थिक आतंकवाद के मकड़जाल में उलझा रहा है और दुर्भाग्य से हम भारतीय विदेशियों द्वारा और कुछ भारतीय द्वारा भी इस आर्थिक आतंकवाद के सहयोगी बन फ्री के ऑफर पाने के लिए दिन रात लालियत रहते हैं, यह बिना जाने हुए के यह फ्री अथवा डिस्काउंट का ऑफर हमारी भारतीय संस्कृति और सभ्यता के लिए कितना बड़ा घातक कदम है कुछ काली कलुषित मानसिकता से ग्रसित व्यक्तियों द्वारा एक बड़े इस षडयंत्र के तहत जो अभियान चलाया जा रहा है, हमारी यह महती जिम्मेदारी है कि हम उसका न सिर्फ पर्दाफाश करें, बल्कि उन्हें यह बता दें कि हमारे लिए हमारा सनातन धर्म हमारी संस्कृति हमारी सभ्यता ज्यादा महत्वपूर्ण है आपके इस फ्री के झांसे में हम आने वाले अब नहीं है, जिस दिन हम भारतीय इस फ्री की मानसिकता को समझ गए याद रखेगा उसी दिन हम कई स्तरों पर मानसिक गुलामी से मुक्त होकर इस भारत को पुनः विश्व गुरु बनाने में अपना एक महत्वपूर्ण योगदान देंगे और इन आतंकियों झूठे, मक्कार, फरेबी, दगाबाजो, आततायियों, भारतीय संस्कृति और सभ्यता पर आघात करने वालों गिरे हुए मानसिक रूप से विक्षिप्त लोगों को उनकी औकात दिखाने का कार्य करेंगे वंदे मातरम हर-हर महादेव
आपका ही
अधिवक्ता मनीष पांडेय
राष्ट्रीय प्रवक्ता हिंदू महासभा
#BOYCOOTAASHRAM
#prakashjha
Comments
Post a Comment