कृष्ण जन्मभूमि का इतिहास भाग 5
कृष्ण जन्मभूमि का इतिहास भाग 5 कृष्ण जन्मभूमि के उद्धारक पेशवा महामना और बिडला मनीष पाण्डेय कृष्ण जन्म भूमि को आतताइयों से मुक्त कराने के लिए पनीर महान विभूतियों ने समय समय पर अपना अमूल्य योगदान दिया, कृष्ण जन्म भूमि के लिए मराठों की अमूल्य योगदान को नकारा लगभग असंभव है अनेक मराठों ने मुस्लिम आततायियों से मथुरा क्षेत्र को मुक्त करवाया था, ऐसे ही एक महान मराठा पेशवा माधवराव का भी इतिहास में नाम अमर है, एक ब्राह्मण योद्धा के रूप में चर्चित माधवराव पेशवा ने मथुरा से लेकर काशी तक का क्षेत्र पूरी तरह से मुस्लिम विहीन कर दिया था, इतिहास हमें यह जानकारी देता है कि बालाजी बाजीराव पेशवा की मृत्यु के उपरांत बेहद अल्पायु में ही माधवराव पेशवा को सिंहासन पर बैठा दिया गया पेशवा माधवराव ने अपने जीवन में अनेकों युद्धों का सामना किया यह वीरता पूर्वक लड़े और विजयी हुए, बताया जाता है कि अहमद शाह अब्दाली के भय से ब्रज क्षेत्र के अधिकांश हिंदू राजा पराजित होकर ब्रज क्षेत्र को छोड़ चुके थे पूरे क्षेत्र में मुसलमानों का आतंक अपने चरम पर था कहते हैं कि एक रात माधवराव को स्वप्न में स्वयं भगवा...