राजनीति का मकड़जाल न्याय भला कैसे मिलेगा
राजनीति का मकड़जाल न्याय कैसे मिलेगा? मनीष पाण्डेय पिछले कई दिनों से इस विषय पर आज मौका मिला तो सोचा अपने दिल की बात आप सब लोगों के समक्ष प्रस्तुत कर दूं सुशांत सिंह राजपूत से केस का प्रारंभ होता है सुशांत राजपूत की हत्या हुई अथवा आत्महत्या इस विषय को लेकर न्यूज़ चैनलों ने ने जिस तरह युद्ध छेड़ा, उसे देखकर तो यही प्रतीत हुआ की यह युद्ध सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने के लिए नहीं बल्कि अपनी अपनी टीआरपी बढ़ाने के लिए छेड़ा गया था, जैसे ही टीवी न्यूज़ चैनलों की टीआरपी कम होने लगी वैसे ही उनके सामने हाथरस दलित बालिका रेप कांड आ गया फिर बलरामपुर कांड फिर राजस्थान का पुजारी हत्याकांड और अभी ताजा तरीन मामला गोंडा में पुजारी पर जानलेवा हमला सवाल ये उठता है की न्यूज़ चैनलों को किसने यह मीडिया ट्रायल करने का अधिकार दे दिया महाराष्ट्र की घटना पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गई सुशांत सिंह राजपूत को न्याय दिलाने की बात तो एक कोने में चली गई अब यह मामला न्यूज़ चैनल शिवसेना बनाम भाजपा का हो गया हाथरस कांड में भी पीड़िता को तो न्याय नहीं मिला किंतु मीडिया ने टीआरपी खूब बटोरी यहां भी मामला...